पार्टी कार्यकर्ताओं का पुलिस से उत्पीड़न करा रही भाजपा: आप
(DELHI, India) इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आज पार्टी के पोस्टर चिपकाते हुए आप के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य संजय सिंह ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस भाजपा के हाथों की कठपुतली बन गयी है। वह तानाशाह की तरह काम कर रही है। पुलिस दीवारों पर पोस्टर चिपकाने पर हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके उनका उत्पीड़न कर रही है और दावा करती है कि हम राष्ट्रीय राजधानी को विरूपित कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन आप जब शहर में निकलेंगे तो नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के पोस्टर हर कहीं दिखाई देंगे। तो भाजपा केवल आम आदमी पार्टी को निशाना क्यों बना रही है।’ पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस आप और भाजपा के कार्यकर्ताओं में अंतर क्यों कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।