भरतपुर में गोली लगने से हुई कांस्टेबल की मौत.....
(Bayana, Bharatpur) भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गुलपाडा चौकी पर एएसआई की पिस्टल से निकली गोली से कांस्टेबिल की हुई मौत को लेकर सैंकडो ग्रामीण आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पर एकत्रित हो गए और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने से पहले मृतक शिवराम को शहीद का दर्जा देने की मांग करने लगे। चिकित्सालय पर भीड़ जमा होने की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और डीग कुम्हेर के विधायक विश्वेन्द्र सिंह भी पहुंच गये। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर सरकार से मृतक शिवराम को शहीद का दर्जा दिलाने
के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा और ग्रामीणों को समझाइश कर पोस्टमार्टम के लिये राजी किया। बाद में मृतक के शव का एक्सरे करा कर मैडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परीजनों को सौंप दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।