अमेरिका: बराक ओबामा के डिनर में शामिल होने जाएगी मुंबई की यह 'विशेष' युवती
(India) यह मौका मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय खिलाड़ी नेहा पी. नाइक को मिला है। वह स्पेशल ओलंपिक्स इंटरनेशनल ग्लोबल मैसेंजर हैं, साथ ही 100 मीटर और कई अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। उत्साहित नेहा ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। कार्यक्रम में नेहा के साथ उनके मेंटर और शिक्षिका जोनिता रोड्रिग्स भी जाएंगी। नेहा की मां आशा ने कहा कि बचपन में नेहा सामान्य बच्ची थी। पांच साल की उम्र में तेज बुखार के कारण उसका मानसिक विकास प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि हमने उसका नामांकन सामान्य स्कूल में कराया, लेकिन वह पढ़ाई में संतुलन नहीं बना सकी। बाद में हमने महसूस किया कि वह विशेष बच्ची है और उसका नामांकन पुनर्वास स्कूल में करा दिया। पुनर्वास स्कूल में वह पढ़ाई में पिछड़ गई, लेकिन उसके बोलने की क्षमता का विकास हुआ, साथ ही खेल में भी उसने अच्छा किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।