(KERALA, India)
पुलिस ने बताया कि पिछले महीने आंध्र-कर्नाटक की सीमा पर बम बनाने के दौरान मारा गया केरल के एक माओवादी कार्यकर्ता सिनोज की स्मृति में आयोजित एक बैठक में पर्यटक वीजा पर केरल आये जोनाथन बोल्ड शामिल हुआ। माओवादियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले एक समूह ने इस बैठक को आयोजित किया था। सिनोज केरल के वलप्पड का रहने वाला है। जोनाथन पर विदेशियों के लिए बने कानून, धारा 14 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है जो कि वीजा शर्तो के उल्लंघन से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि उसके पास से कुछ माओवादी साहित्य बरामद किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।