बिहार के औरंगाबाद में सड़क हादसा..... बस ने लॉरी को मारी टक्कर.....
(BIHAR, India) बिहार के औरंगाबाद में एनएच-2 पर फारम के समीप हुए एक सडक हादसे में दस कांवडियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य की ईलाज के दौरान मौत हो गई है और 18 अन्य कांवडिए गंभीर रूप से घायल हैं। सभी कांवडिए देवघर से जल चढाकर लौट रहे थे। घटना मुफसिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब कांवडियों का जत्था बस को खडा करके सडक के किनारे सोया हुआ था। पीछे से आए एक ट्रॉले ने कांवडियों की बस में जोरदार टक्कर मार दी और सोते हुए कांवडियों को रौंद दिया। हादसे में 8 मरने वालों में पांच महिलाएं और पांच पुरुष बताये जा रहे हैं। घायलों में चार को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी कांवडिए रोहतास के डिहरी ऑन सोन, अकोढीगोला, तेतराधी और आसपास के क्षेत्रों के हैं। घटना के बाद पुलिस के रवैये को लेकर ग्रामीणों ने डेहरी के पूर्व विधायक प्रदीप जोशी के नेतृत्व में चक्काजाम भी किया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसमे मृतकों की संख्या बढ सकती है, मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य में जुटी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।