कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डाँ. सीपी जोशी ने अपना 65 वां जन्मदिन उदयपुर में काग्रेंस के कार्यकर्ताओं के साथ मनाया
(Dhariawad, Udaipur) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डाँ. सीपी जोशी ने अपना 65 वां जन्मदिन उदयपुर में काग्रेंस के कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। सीपी जोशी अपने जन्म दिन से दो दिन पहले ही उदयपुर पंहुच गये थे ओर आज जोशी ने शहर के पुला चैराहे के समीप वाटिका में सार्वजनिक रूप से अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर काग्रेंस के कई आला नेता तो मौजूद नही थे लेकिन युवाओं ने सीपी जोशी जिन्दाबाद के नारे लगाकर माहौल गरम कर दिया। इस मौके पर नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली ओर उनके समर्थकों ने सीपी जोशी को 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही पगडी ओर अपर्णा ओडाकर अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर डा सीपी जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने की बात कही है ताकि फिर से काग्रेंस एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर सकें। उन्होने इस मौके पर एलान किया कि सार्वजनिक रूप से अंतिम बार यह जन्मदिन मनाया है ओर आगे तभी सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा जब काग्रेंस फिर से सत्ता में आ जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।