टाटा समूह अपने दृष्टिकोण-2015 के तहत अगले तीन साल में 35 अरब डॉलर निवेश करेगा और उसे उम्मीद है कि तब तक उसका बाजार पूंजीकरण दुनिया की 25 प्रमुख कंपनियों की तुलना वाला हो जाएगा। टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने टाटा समूह के निवेश के बारे में रूपरेखा पेश की। इस बीच 2013-14 में समूह का कुल राजस्व एक बार फिर 100 अरब डॉलर को लांघ गया। टाटा समूह के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर ब्यौरा देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह कंपनी का आंतरिक आयोजन था लेकिन रणनीति के तहत रेखांकित तीन बिंदुओं की पुष्टि की। इसमें समूह कंपनियों का पोषण शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।