(Rajasthan, India)
रोडवेज के निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। रोडवेज कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर है। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिरोही जिला मुख्यालय पर अलसुबह से ही राजस्थान परिवहन निगम सयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान मे रोडवेज कर्मी हड़ताल पर उतर गये है। रोडवेज कर्मियो ने बस स्टैंड परिसर में शामियाना लगाकर रोडवेज बस अड्डो के निजी करण का विरोध जताते हुआ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।रोडवेजकर्मियो के हड़ताल पर जाने से सुबह यात्रियो को भारी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड सूनसान दिखाई दे रहे है। जालोर में रोडवेज कर्मियों के हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। जालोर जिले के अधिकतर लोग गांवों मे निवास करते हैं। रोडवेज बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह सुबह सरकारी दफ्तर जाने वाले लोगो को निजी बसों और निजी वाहनों कि सहायता लेनी पड़ रही है। चित्तौडगढ में भी रोडवेज कर्मचारियों ने बसों के पहिए जाम कर दिए है। जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हडताल की वजह से बस स्टैंड भी सुना पड़ा हुआ है। यहा पर बस रोडवेजकर्मचारी धरना देकर बैठे हुए है। वहीं हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने बस डिपो के भी ताला जड़ दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।