सहारनपुर में कर्फ्यू में ढील की अवधि बढ़ाई गई
(Behat, Saharanpur) सहारनपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि सहारनपुर में शान्ति व्यवस्था को देखते हुए ही कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ाया गया है और यदि आज इस अवधि में हालात सामान्य रहे तो कल 31 जुलाई को 10 से 5 बजे तक पूरे नगर में कफ्र्यू में ढील दी जाएगी। आज नए शहर में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कफ्र्यू में ढील दी गई है। आज सुबह से ही नए शहर के लोग अपनी दुकानों पर पहुंच गए। लोगों द्वारा खरीददारी शुरू कर दिए जाने पर नए शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। पुराने शहर में दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। तिवारी ने बताया कि सहारनपुर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।