न जाने कांग्रेस में शामिल होते समय राणे से क्या वादा किया गया था: चव्हाण
(MAHARASHTRA, India) मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राज्य में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नारायण राणे के उन दावों के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है, कि नौ साल पहले शिवसेना छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल होते समय उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए आश्वासन मिला था। राणे के इस आक्षेप के बारे में चव्हाण ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि शिवसेना छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल होते समय उन्होंने अपने राजनैतिक भविष्य के बारे में क्या सोचा था?’ ‘वे इस मुद्दे (मुख्यमंत्री पद देने से मना किए जाने पर) को लेकर गुस्सा हैं लेकिन मुझे यह नहीं पता कि उन्होंने उस समय क्या समझा था और मुझे इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।’ महाराष्ट्र के कांकण क्षेत्र में राजनैतिक तौर पर प्रभावी माने जाने वाले राणे ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस ने उस आश्वासन को पूरा नहीं किया, जिसमें उन्हें पार्टी में शामिल होने के छह माह के भीतर मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।