प्रदेश के कई जिलों में आज मनाई जा रही है ईद,
(Dhariawad, Udaipur) प्रदेश के कई जिलो में जहां आज ईद का त्यौहार उत्त्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। वही उदयपुर में भी इस मुबारक मौके पर लोग एक दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दे रहे है। आज सुबह पलटन मस्जिद पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद की मुख्य नमाज अदा की। इस मौके पर हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग इकठा हुए। ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दुसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक दी। वही बच्चांे में भी इस दिन का खासा उत्त्साह देखा गया। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी मौजूद रहे और सभी लोगो को ईद की मुबारक बाद दी। लोगो ने उदयपुर में शांति और अमन की प्रार्थना की। वही प्रदेश में अच्छी बारिश की भी कामना की गई। चित्तौडगढ मे ईद का त्योहार आज मनाया गया। गंभीरी नदी के तट के पास ईदगाह में ईद की नवाज अदा की गई। शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी ने नमाज अदा करवाइ्र। नमाज के बाद एक दुसरे ने ईद की मुबारक बाद दी। इस मौके पर जिला कलक्टर वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा, भाजपा और काग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने गले लग कर ईद की मुबारक बाद दी। शहर काजी ने बताया कि मंगलवार को शहादत नहीं मिलने से आज ईद मनाने का फैसला लिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।