(Rajasthan, India)
राजस्थान रोडवेज के निजीकरण का विरोध बुधवार को प्रदेशभर में दिखा। मंगलवार देर रात से ही रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से शुरू हुई दो दिवसीय हड़ताल के कारण यात्री परेशान होते नजर आए। उधर, बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने जयपुर के रोडवेज मुख्यालय और सिंधीकेम्प बस बड्डे पर धरना देकर विरोध जताया। रोडवेज श्रमिक संगठनों का कहना है कि जब तक राज्य सरकार बस रोडवेज का निजीकरण और अड्डा प्राधिकरण सहित तमाम निर्णय वापस नहीं लेगी तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके साथ ही रोडवेडकर्मी निजी बस ऑपरेटर्स को बढ़ावा देने का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि रोडवेज कर्मचारियों की हडताल 31 जुलाई रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।