विदेश में नरमी के बीच मुनाफावसूली के चलते बुधवार को सोने के दामों में 150 रुपये की गिरावट आई। इस दिन पीली धातु 28 हजार 200 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। बीते दिन भी यह धातु 20 रुपये फिसली थी। इसके उलट औद्योगिक यूनिटों की ओर से मांग निकलने के चलते चांदी 400 रुपये उछल 44 हजार 800 रुपये प्रति किलो हो गई। मंगलवार को यह सफेद धातु चार सौ रुपये लुढ़की थी। न्यूयॉर्क में सोना घटकर 1298.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। यहां सोना आभूषण के भाव 150 रुपये टूटकर 28 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये गिरकर 24 हजार 700 रुपये पर आ गई। वहीं, चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 65 रुपये के फायदे में 44 हजार 235 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का अपने पूर्वस्तर 77000-78000 रुपये प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।