काले धन पर टैक्स माफी स्कीम नहीं देगी सरकार
(India)
सरकार ने कहा है कि ब्लैक मनी बाहर निकालने के लिए टैक्स माफी स्कीम नहीं चलाई जाएगी। उसने कहा है कि ऐसा करना ईमानदार टैक्सपेयर्स के साथ धोखा होगा। हालांकि, उसने विवादास्पद रूल गार को जल्द रिव्यू करने का वादा किया है। इससे उसने इनवेस्टर्स को पॉजिटिव सिग्नल देने की कोशिश की है। फाइनैंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा और पंजाब जैसे कुछ राज्यों की स्पेशल पैकेज की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार फाइनैंस कमिशन की रिपोर्ट मिलने के बाद कर्ज से लदे राज्यों की डिमांड्स पर गौर करेगी। कमिशन की रिपोर्ट इस साल के अंत तक आ सकती है। फाइनैंस मिनिस्टर ने ये बातें राज्य सभा में कही। वह फाइनैंस बिल पर डिबेट को अंजाम दे रहे थे। राज्यसभा में बिल पास होने के साथ ही 2014-15 का बजट प्रॉसेस पूरा हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।