गड़बड़ी के बाद फिर से हुई आरपीएमटी का आज आ सकता है परिणाम,
(Rajasthan, India) आरपीएमटी 2014 का परिणाम आज आ सकता है। आरयूएचएस अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों की कॉपियां जांची जा चुकी हैं और शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। शिकायतों का आधार और अन्य सवालों की जांच के बाद कुल चार प्रश्न गलत पाए गए हैं। इन गलत सवालों के लिए या तो बोनस अंक दिए जाएंगे या उन्हें डिलीट माना जाएगा। आरपीएमटी आयोजक डॉक्टर नरपत सिंह शेखावत ने बताया कि आरपीएमटी परीक्षा पूरी तरह सफल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।