एचसीएल टेक का चौथी तिमाही का मुनाफा 53.4 फीसदी बढ़ा
(India) एचसीएल टेक ने एक बयान में कहा कि कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 1,193 करोड़ रुपए था। अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान कंपनी की समेकित आय 20.7 प्रतिशत बढ़कर 8,424 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल की इसी तिमाही में 6,980 करोड़ रुपए थी। कंपनी जुलाई से जून के वित्त वर्ष का अनुपालन करती है। कंपनी के प्रदर्शन पर एचसीएल टेक्नोलाजीज के मुख्य कार्यकारी अनंत गुप्ता ने कहा ‘एचसीएल का पूरे वित्त वर्ष का प्रदर्शन बेहतरीन रहा जिससे निरंतर सफलता और रणनीति की प्रासंगिकता जाहिर होती है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।