सीटों के बंटवारे का आधार 2009 का फार्मूला होना चाहिए : राकांपा
(MAHARASHTRA, India) राकांपा के वरिष्ठ नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन में दोनों दलों का सम्मान किया जाना चाहिए। तटकरे ने कहा, ‘कुछ सीट हैं जहां राकांपा की मजबूत उपस्थिति है और कांग्रेस कमजोर है और कुछ जगह इसके उलट स्थिति है। इसलिए सीट बंटवारे के फार्मूले को पिछले चुनाव के फार्मूले को ध्यान में रखकर सावधानी से बनाना होगा । मुझे समझ में नहीं आता कि सीट बंटवारे पर लोगों के बीच मतभेद क्यों है।’ कांग्रेस जहां 2009 के फॉर्मूले पर जोर दे रही है जिसमें कांग्रेस ने 174 सीटों और राकांपा ने 114 सीटों पर चुनाव लड़ा था वहीं शरद पवार नीत पार्टी ने आगामी चुनावों में इस आधार पर ज्यादा सीटों की मांग की कि इस बार लोकसभा चुनावों में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में से राकांपा को जहां चार सीटें हासिल हुईं वहीं कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।