यौन अपराधों के खिलाफ आज बेंगलुरु बंद, नहीं खुले स्कूल, कॉलेज और ऑफिस
(Anekal, Bangalore) महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों के खिलाफ कन्नड़ संगठनों द्वारा देश के आईटी हब में आज बुलाए गए 12 घंटे के बंद पर मिलीजुली प्रतिक्रिया हुई है। कई इलाकों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि बंगलूर मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन द्वारा संचालित बसें चलीं लेकिन इनमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम ही रही। ऑटोरिक्शा वालों का एक वर्ग भी सड़कों से दूर रहा। सरकारी कार्यालयों और बैंकों में काम होता रहा जबकि अधिकतर शैक्षणिक संस्थानों ने छुट्टी की घोषणा कर दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।