औरंगाबाद में नक्सलियों का तांडव.... केन बम से सीआरपीएफ जवान का उडाया मकान
(Aurangabad, Aurangabad) एक बार फिर नक्सलियों का कहर बिहार में दिखने को मिला है। बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र की पिपरा गांव की है जहां नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने बीती रात एक सीआरपीएफ जवान के घर को केन बम से विस्फोट कर दिया। जवान गया जिले के बाराचटी में कोबरा बटालीयन में पदस्थापित है। परिजनों ने बताया कि रात लगभग दस बजे के करीब 25-30 की संख्या में नक्सलियों ने घर को घेर लिया और पूरे परिवार को बाहर निकाल दिया बाद में फिर दो शक्तिशाली केन बम से मकान में विस्फोट कर घर को ध्वस्त कर दिया गया। आपको बता दें कि इस बम ब्लास्ट नहीं के बाद नक्सलियों ने घर को आग के हवाले कर दिया। उसके बाद नक्सलियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर आराम से चलते बने। नक्सलियों ने गांव में जगह-जगह कई पोस्टर भी चिपकाये हैं जिसमें पुलिस-प्रशासन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को जारी रखने की बातें लिखी हुयी है। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी इसी थाना क्षेत्र के मंझौली गांव में नक्सलियों ने दरोगा के मकान को डाईनामाईट लगाकर घर को ध्वस्त किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।