(Bano, Gumla)
गुमला से 15 किमी दूर स्थित खरका गांव से ढाई साल पहले चार बच्चों को नक्सली अपने साथ ले गये, जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई, तो वे अपने बच्चों को लाने के लिए गये, लेकिन नक्सलियों ने बच्चों को देने से इंकार कर दिया और परिजनों को डरा धमका कर भगा दिया, इसके बाद परिजन डर से अपने बच्चों को दोबारा लाने नहीं गये, लेकिन एक परिवार ने अपने बच्चे को वापस लाने के लिए थाने में शिकायत की थी, पुलिस ने कोई पहल नहीं की, पुलिस सिर्फ जांच में गांव गयी थी, जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया, इधर ढाई साल से परिजन अपने बच्चों के आने का इंतजार कर रहे हैं, पुलिस के पास अभी तक शिकायत नहीं की गयी है, पुलिस का कहना है कि अगर परिजन अभी भी शिकायत करते हैं, तो पुलिस कार्रवाई जरूर करेगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।