(BIHAR, India)
बिहार में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजद, जदयू और कांग्रेस ने महागठबंधन किया है। जिसके बाद बुधवार को तीनों दलों ने एक मंच पर आकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान कांग्रेस के अशोक चैधरी ने कहा कि बिहार का ये गठबंधन देश के लिए रोल माॅडल है। वही जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इसे आज की जरुरत बताया। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए ये गठबंधन जरुरी था। अब जदयू दस सीटों में से चार सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वही चार पर राजद और दो पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। जदयू की ओर से मोहनिया, जाले, परबत्ता और हाजीपुर से उम्मीदवार उतारा जा रहा है।वही राजद राजनगर, मोहिदीनगर, बांका और छपरा पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस ने भागलपुर और नरकटियागंज पर अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं और माना जा रहा है कि इनके नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।