(India)
बिक्री में बढ़ोतरी, लागत कटौती व फारेक्स लाभ से कंपनी के मुनाफे में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 631.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 10.78 प्रतिशत बढ़कर 11,073.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,995.12 करोड़ रुपये थी। पहली तिमाही में कंपनी ने 2,99,894 वाहन बेचे, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 12.6 फीसद अधिक है। घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 2,70,643 कारें रहीं, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.3 फीसद अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का निर्यात 38.7 प्रतिशत बढ़कर 29,251 इकाई पर पहुंच गया। कंपनी ने कहा है कि लागत में कटौती, स्थानीयकरण की पहल, बिक्री में बढ़ोतरी और अनुकूल विदेशी विनिमय दर की वजह से तिमाही के दौरान उसका शुद्ध मुनाफा बढ़ा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।