(HARYANA, India)
उनका अलग होना कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव से ऐन पहले करारा झटका होगा। दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने वाले सिंह ने कहा कि वह आगामी 18 अगस्त को कैथल में होने वाली उस रैली में शामिल होंगे जिसमें शाह को भी आमंत्रित किया गया है। यह पूछे जाने पर कि वह भाजपा में शामिल होंगे तो सिंह ने कहा कि मैं वहां अपने अगले कदम के बारे में औपचारिक एलान करूंगा। आगे फिर इस सवाल पर कि इसका मतलब कि वह भाजपा में शामिल होंगे तो हरियाणा कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘यह आपका आकलन है। आगे उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।