(ANDAMANandNICOBAR, India)
जिला नियंत्रण कक्ष ने रविवार को बताया कि मरने वालों में 33 पुरुष, 42 महिलाएं और 12 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण भारी मशीनरी से मलबा हटाने के काम में बाधा हो रही है। हालांकि 30 जुलाई को हुए हादसे के बाद आज पांचवे दिन भी राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के कर्मी भारी मलबे को हटाने के काम में जुटे हैं। राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने शनिवार शाम घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का आश्वासन दिया। सरकार ने पीड़ितों के लिए पांच लाख रुपए की मुआवजा राशि की घोषणा की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।