(BIHAR, India)
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने मोदी सरकार को तानाशाह बताते हुए उसे गरीब विरोधी बताया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान तमाम रैलियों में नरेंद्र मोदी मनमोहन सिंह को मौन मोहन सिंह कह कर संबोधित करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री बन कर मोदी खुद ही मौन हो गए हैं। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया कि वे किसी मसले पर नहीं बोलते हैं। बस अपनी बात करते हैं, मंहगाई, बेरोजगारी, बिजली और सी-सैट जैसे मुद्दों पर जवाब देने से बच रहे हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने चुनाव परिणाम से पहले तेजस्वी यादव ने मोदी को बर्बर मोदी बताया था और कहा कि हर हर मोदी घर घर मोदी का नारा देने वाले मोदी से भगवान शिव खुद बदला लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।