नेपाल में भूस्खलन के बाद बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा,
(BIHAR, India) कोसी क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपनी रविवार की प्रस्तावित गया यात्र रद्द कर दी है। जिसके बाद उन्होने कोसी क्षेत्र में चल रहे राहत व बचाव कार्यो का हवाई जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बाढ़ संभावित इलाकों से अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा स्थापित राहत कैंपों में शरण लेने का आग्रह किया गया है। मुख्य सचिव ने मीडिया से भी इस त्रासदी की घड़ी में उन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर कूच करने में सहयोग करने की अपील की है। मुख्य सचिव ने बताया कि प्रभावित होने वाले इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत कैंपों की स्थापना कर ली गई है और उसमें रोशनी, भोजन, पीने का पानी, शौचालय तथा संचार की सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।