(Aklera, Jhalawar)
झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि हड़मतियों गांव के ग्रामीण भारी संख्या में शहर के मेला मैदान में पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने मौके पर पहुंची भवानीमंडी पुलिस ने लोगो को तितर बितर किया। मेला मैदान का इलाका पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील हो गया। जैसे तैसे पुलिस ने दोनों समुदायों को समझाकर मामले को शांत किया। फिलहाल पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के समझाने के बाद आज फिर से विवाद गरमा गया। मेला मैदान में काफी लोग इकट्ठा हो गए। जिन पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस हंगामे के चलते अंबेडकर सर्किल बाजार बंद हो गया है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।