(JHARKHAND, India)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दुमका के इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री मीडिया संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संताल परगना के करीब 400 पत्रकारों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से उनकी समस्याओं और पत्रकारों के कल्याण के लिए सरकार से पहल करने को लेकर उनके सुझाव को जाना। सोरेन ने मुख्यमंत्री सामूहिक पत्रकार बीमा योजना के बाद अब जल्द ही 2 लाख रूपये तक के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने सभी उपायुक्तों को मासिक पत्रकार सम्मलेन करने का भी निर्देश दिया। बाद में हेमंत सोरेन ने आउटडोर स्टेडियम में मेगा विकास महोत्सव का उद्घाटन किया। इसमें करीब 200 करोड की योजनाओं ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया और नियुक्ति पत्र, ऋण और परिसंपत्ति का वितरण किये...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।