(BIHAR, India)
नेपाल सरकार के भूस्खलन के बाद भोटे कोसी नदी में जमे मलबे को हटाने के लिए विस्फोट करने के अपने फैसले को टालने और नियंत्रित जलप्रवाह के फैसले के बाद बिहार सरकार ने अब कोशी प्रमंडल के तीन जिलों सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में ही हाईअलर्ट जारी रखने के साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी को जारी रखने का निर्णय किया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधानसचिव व्यासजी ने संवाददाताओं को बताया कि नेपाल सरकार के मलबे को हटाने के लिए विस्फोट करने के अपने निर्णय को टाल दिए जाने और वहां से नियंत्रित जलप्रवाह करने के फैसले के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने प्रभावित होने वाले 9 जिलों में से अब 3 जिलों सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में ही हाई अलर्ट के साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा तैयारी को जारी रखने का निर्णय किया है। व्यासजी ने केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल सचिव के साथ सोमवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद शाम पांच बजे बिहार आपदा प्रबंधन समूह की बैठक की और मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से विचार-विमर्श किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।