नाइजीरिया में भारतीय डाक्टरों के पासपोर्ट छीनने का आरोप
(International)
नाइजीरिया के एक निजी अस्पताल में काम कर रहे पांच भारतीय डॉक्टरों का आरोप है कि उनके पासपोर्ट जब्त करके उन्हें बिना सुरक्षा किट के जानलेवा इबोला वायरस पीड़ितों का इलाज करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सभी डॉक्टरों ने देश वापसी के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। भारत वापस भेजे जाने की अपील कर रहे ये डॉक्टर भारतीय हैं और इस वक्त नाइजीरिया की राजधानी अबूजा के एक निजी अस्पताल में काम कर रहे हैं। नाइजीरिया में भी खतरनाक वायरस इबोला का कहर शुरू हो चुका है। अफ्रीकी महाद्वीप में अब तक इबोला करीब एक हजार लोगों को निगल चुका है और तेजी से फैल रहा है। प्राइमस अस्पताल ने उनके पासपोर्ट छीन लिए हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ये डॉक्टर्स अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और कॉनट्रैक्ट के तहत उनके पासपोर्ट अस्पताल ने अपने पास रखे हैं।वीडियो सार्वजनिक होने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि सरकार इन भारतीय डॉक्टरों की वापसी का इंतजाम कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।