(BIHAR, India)
बिहार के पेंशन भोगी सरकारी कर्मियों को मुख्त इलाज और अन्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी। ये नई व्यवस्था 1 नवंबर से लागू होगी। मगंलवार को कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगेगी।इस फैसले से करीबा चार लाख सेवानिवृत कर्मियों को लाभ मिलेगा। अब बस 31 अक्तूबर तक ऐसे कर्मियों का स्वास्थ्य विभाग को बताना पड़ेगा वो चिकित्सा भत्ता लेंगे या मुफ्त चिक्तिसा का लाभ । साथ ही कैबिनेट ने राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिये कृषि कैबिनेट के तर्ज पर उद्योग कैबिनेट बनाई है। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे और इसमें 17 विभागों को शामिल किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।