(Dhariawad, Udaipur)
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज उदयपुर पंहुचकर पार्टी कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, सभापति, पालिकाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रमुख, प्रधान, लोकसभा प्रभारी तथा विधायक का चुनाव लड़े प्रत्याशी सहित अन्य लोग मौजूद थे। बैठक से मीडिया को दूर रखा गया। लेकिन बैठक से पहले लेकसिटी प्रेसक्लब के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार आपके द्धार कार्यक्रम से पहले संगठन और सत्ता में तालमेल के लिए सभी से चर्चा की जा रही है,,,दूसरी ओर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज भी उदयपुर में है और उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक ली। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारद्वाज ने जिला और संभाग स्तरीय पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और फीडबैक लिया। बैठक में किरण माहेश्वरी सहित कई वर्तमान और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।