(UTTARPRADESH, India)
यह पूछे जाने पर कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए नीतीश और लालू प्रसाद द्वारा बिहार में ‘महागठबंधन’’ करने के बाद क्या उनकी पार्टी बसपा के साथ गठबंधन करेगी तो मुलायम ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं हाथ मिलाने को तैयार हूं लेकिन किसके साथ। समाजवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ अकेले लड़ेगी।’ इससे पहले आज मुलायम ने कहा था कि उन्हें वर्ष 2017 में होने वाले अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए उत्तर प्रदेश में बसपा से हाथ मिलाने में कोई एतराज नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।