(India)
राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये दोनों नेताओं को राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का विरोधी समझा जाता है। पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। सभी समितियों में मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिक राव ठाकरे शामिल हैं। 33 सदस्यीय अभियान समिति में शामिल नेताओं में अनंतराव तोपड़े, रोहिदास पाटिल कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा प्रमुख हैं। समन्वय समिति में मुकुल वासनिक, मुरली देवड़ा, गुरुदास कामत, पतंगराव कदम और हुसैन दलवी को भी जगह दी गई है, जबकि 39 सदस्यीय घोषणपत्र समिति में राज्य के मंत्री बाला साहेब थोराट, हषर्वर्धन पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, नितिन राउत, पार्टी सांसद राजीव सताव और पार्टी प्रवक्ता अनंत गाडगिल प्रमुख हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख की अध्यक्षता में चुनाव समिति और हषर्वर्धन पाटिल के नेतृत्व में मीडिया एवं प्रचार समिति गठित की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।