(JHARKHAND, India)
राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसले में बुधवार की रात मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का तबादला कर दिया। विकास आयुक्त सुधीर प्रसाद राज्य के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वे विकास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वहीं प्रभारी मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को सदस्य राजस्व पर्षद बनाया गया है। सजल के पास नागर विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सदस्य राजस्व पर्षद एके पांडेय का भी तबादला कर दिया गया। उन्हें एटीआई महािनदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। पांडेय के पास विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का प्रभार भी बना रहेगा।सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह का भी तबादला कर दिया है। उन्हें भवन निर्माण विभाग में प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह कार्मिक सचिव एसके सत्पथी को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।