सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए उदयपुर पहुंची वसुंधरा राजे........
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर संभाग के दौरे के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज उदयपुर संभाग में पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री राजे राजसमंद पहुंची। उन्होंने राजसमंद में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री चार भुजा नाथ के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री उदयपुर पहुंचने के बाद शुक्रवार रात तक मंत्री और अन्य प्रमुख अधिकारी भी उदयपुर पहुंच जाएंगे। सीएम और मंत्री का 16 अगस्त से संभागीय दौरा शुरू हो जाएगा जो ग्यारह दिन तक चलेगा। शुक्रवार को राजे महाराणा भोपाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी और झंडारोहण करेंगी। राजे उदयपुर के बीएम कॉलेज पहुंची है। जहां वो कैमल शो में शिरकत कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।