ओड़िशा के मल्कानगिरि में विस्फोट, बीएसएफ जवान बाल बाल बचे
(ORISSA, India) माओवादियों ने बारूदी सुरंगे लगायी थीं। मल्कानगिरि के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि तेलराई में कालीमेला मोटू मुख्य मार्ग के समीप बारूदी सुरंग धमाका हुआ। बीएसएफ जवान इलाके में तलाशी अभियान चलाने जा रहे थे। सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले स्थानीय जिला पुलिस के साथ बीएसफ को भी गश्ती ड्यूटी पर लगाया गया है। चूंकि माओवादियों ने 15 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है, इसलिए किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने की उनकी कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को चौकन्ना कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘भारी बारिश की वजह से पहाड़ से एक पत्थर गिरने से विस्फोट हुआ। माओवादी बारूदी सुरंग में धमाका करने में रिमोट उपयोग नहीं कर पाए।’ उन्होंने बताया कि जवानों ने परीक्षण के लिए विस्फोट सामग्री के छोटे छोटे कण इकट्ठे कर लिए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।