उदयपुर में हुआ राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा,
(Udaipur, Rajasthan) स्वतंत्रता दिवस की 68वीं वर्षगांठ पर राजस्थान में प्रदेशस्तरीय समारोह उदयपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम अपना संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भामाशाह योजना के बारे में भी बताया और लोगों से अपील की कि वे इस योजना में रुचि लेकर सरकार की योजनाओं का आसानी से लाभ लें। साथ ही प्रदेश में हर व्यक्ति भामाशाह कार्ड बनवाएं। उन्होंने इस राष्ट्रीय स्तर के पर्व को संभाग स्तर से पंचायत स्तर तक मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को जल्द दूर करने और युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे युवाओं को रोजगार आधारित प्रशिक्षण दिलवाने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके बाद प्रदेश का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।