बिहार के सीएम मांझी के बेटे का नाम सेक्स स्कैंडल में आने से सियासत में आया भूचाल
(BIHAR, India) सूत्रों के मुताबिक प्रवीण और बिहार मिलिटरी पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल सादे कपड़ों में मंगलवार शाम बोधगया पहुंचे। फिर ये दोनों एक होटल में चले गए। प्रवीण ने एक लग्जरी रूम की मांग की जिसे होटल प्रबंधन ने पूरा कर दिया। सूत्रों के मुताबिक प्रवीण ऐसा पहले भी कर चुके हैं और वह कई बार इस महिला से साथ होटल में आते रहे हैं। मंगलवार को होटल स्टाफ ने प्रवीण और महिला कॉन्स्टेबल के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। प्रवीण पर होटल का बिल नहीं भुगतान करने का भी आरोप है। कहा जा रहा है कि प्रवीण की होटल के स्टाफ से भी झड़प हुई और उसने धौंस दिखाया। बीजेपी ने नैतिकता के आधार पर गुरुवार को जीतन राम मांझी के इस्तीफे की मांग की। बीजेपी का आरोप है कि उनका बेटा महिला कॉन्स्टेबल के साथ गलत रिश्ते में था और वह अपनी धौंस भी दिखा रहा था। उन्होने कहा कि यह मामला यौन शोषण का बनता है। बिहार बीजेपी महासचिव सूरज नंदन कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बेटे के एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ गलत रिश्ते रखने पर नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कुशवाहा ने दावा किया कि किसी ने बोधगया पुलिस को फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर अपनी जेब से होटल बिल भरा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में जुटी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।