लाहौर की एक सेशन कोर्ट ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके भाई और पंजाब के मुख्मंत्री शाहबाज शरीफ, गृह मंत्री चैधरी निसार अली खान और 18 अन्य लोगों पर कत्ल का केस दर्ज करने का हुक्म दिया है। जून में लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में हुई हिंसा के मामले में यह आदेश दिया गया है। कोर्ट ने एसएचओ फैसल को आदेश दिया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए और इसकी रिपोर्ट तैयार करके कोर्ट में जमा कराई जाए। लाहौर के मॉडल टाउन में 17 जून को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाने का आदेश दिया था। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। फिलहाल, पाकिस्तान में राजनीतिक हालात नाजुक बने हुए हैं। विपक्षी नेता इमरान खान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।