(HARYANA, India)
शाह ने दावा किया कि कुछ दिनों में हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत लेकर सरकार बनाएगी। शाह जींद में आयोजित हरियाणा निर्माण रैली के सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुछ समय के शासनकाल में ही देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हर वर्ग के लिए अनेक नीतियां लागू की है और आगामी कुछ दिनों में देश की तस्वीर ही बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर उच्च पदों तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जीता जागता उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि 130 साल पुरानी कांग्रेस के पास संसद में नेता विपक्ष तक नहीं रहा। पहले चरण में देश की जनता ने कांग्रेस का किया सफाया। दूसरे चरण में चार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य है, जो पूरा किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।