गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों की महापंचायत,
(Bharatpur, Rajasthan) भरतपुर के रुपबास तहसील के नगलातुला गांव स्थित टोडावाला सिद्ध बाबा धार्मिक स्थल पर आज गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से महापंचायत हो रही है। महापंचायत को लेकर 19 अगस्त तक रुपबास तहसील में धारा 144 भी लागू की गई है और मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। जिला कलक्टर की ओर इलाके में सात मजिस्टेड लगाए गए हैं और सीआईडी और आईबी के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी कोई ढील देने के मूड में नहीं है और महापंचायत स्थल पर दस पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। महापंचायत में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला सहित राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के गुर्जर नेता भी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।