(Bayana, Bharatpur)
गुर्जरों ने आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर हुंकार भरी है । रूदावल के नगला तुला स्थित डुमरिया के सिद्व स्थान पर गुर्जरों की महापंचायत चल रही है। हालांकि ये पंचायत 3 घण्टे की देरी से शुरू हुई। महापंचायत में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोडीलाल बैसला भी शामिल हुए। वो दोपहर बाद सभा स्थल पर पहुंचे। महापचायत में करीब दो हजार लोग शामिल है। वही प्रशासन की ओर से ज्यादातर फोर्स सिविल वर्दी में लगाई गई है ताकि को कोई हंगामा ना हो। गुर्जर समाज के नेताओं ने आरक्षण नहीं मिलने तक माल्यार्पण और साफा नहीं पहनने का निर्णय लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।