सिरोही में एसीबी के हत्थे चढ़ा सनपुर गांव का सरपंच.........
(AbuRoad, Sirohi) सिरोही में एसीबी ने सनपुर सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच ने बिजली कनेक्शन को लेकर एनओसी जारी करने की एवज में परिवादी पोतीसरा निवासी हंसाराम माली से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद एसीबी ने शिकायत के बाद पुष्टि करते हुए सरंपच को घर से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अब एसीबी आरोपी सरंपच को एसीबी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और मामले में पूछताछ करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।