गुर्जर आरक्षण को लेकर महापंचायत....... गुर्जर नेताओं ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
(Bharatpur, Rajasthan) गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर आज तुला के नगला के सिद्व मंदिर पर गुर्जर की महापंचायत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों और पंच पटेलों ने भाग लिया। इस मौके पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पूर्व मुख्य सचेतक हरिसिंह महवा, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य डाॅ रूपसिंह गुर्जर सहित कई गुर्जर नेता महापंचायत में मौजूद रहे। महापंचायत में 5 प्रतिशत आरक्षण देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष की जल्द नियुक्ति पूर्व में हुए आरक्षण के दौरान लगे केसों को वापस लेने का मुद्दा महापंचायत में छाया रहा। वहीं बैंसला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान गुर्जर आरक्षण का वादा किया था। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद आरक्षण नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर खासा अक्रोश है। वहीं कर्नल ने महापंचायत में कहा कि गुर्जर समाज शांति पूर्वक आंदोलन चाहता है गुर्जर समाज पिछले आंदोलन की पुनरावृति नहीं करना चाहता है। अगर 15 दिन बाद सरकार आरक्षण पर विचार नहीं करती है तो हिंडौन के जगरौटी में महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें आरक्षण को लेकर रूप रेेखा तैयार की जाएगी और उसी महापंचायत का निर्णय भी अंतिम निर्णय होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।