पाक सेना ने जम्मू में 20 बीएसएफ चौकियों पर मोर्टार दागे, ग्रामीण घायल
(JAMMUandKASHMIR, India) इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने आज बताया, पाकिस्तान रेंजर्स ने कल रात करीब 9:30 बजे जम्मू जिले के अर्निया एवं आरएसपुरा सब-सेक्टर में 15-20 अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे और अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी होती रही और यह आज सुबह 6:30 बजे तक चली। उन्होंने कहा कि मोर्टार दागे जाने के कारण अतर सिंह नामक एक बुजर्ग ग्रामीण घायल हो गया। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा की अग्रिम सीमा चौकियों और कुछ नागरिक क्षेत्रों पर 82 एमएम के मोर्टार भी दागे। आरएस पुरा और अर्निया में पाकिस्तान रेंजर्स ने पूरी रात गोलीबारी की। इस साल संघषर्विराम का यह सबसे बड़ा उल्लंघन है। सीमा पार से गोलीबारी उस वक्त हो रही है जब आगामी 25 अगस्त को दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता होने वाली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।