(DELHI, India)
पार्टी ने एक बयान में दिल्ली विद्युत नियामक आयोग :डीईआरसी: को दिल्ली में बिजली कटौती के लिए जवाबदेही तय करने तथा बिजली की दरों में मनमाने तरीके से की जा रही वृद्धि रोकने के लिए अनिच्छुक होने का आरोप लगाया। आप ने दावा किया कि डीईआरसी ने राष्ट्रीय राजधानी में मई और जून में की गई भारी बिजली कटौती के कारण की एक सप्ताह में जांच करने की घोषणा की थी और उस घोषणा के दो महीने से ज्यादा वक्त हो गए हैं लेकिन तब से नियामक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।