नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में जन्मे कन्हाई, दी गई 21 तोपों की सलामी के बाद कृष्णमय हुआ माहौल
(Amet, Rajsamand) राजसमंद के विराजे श्रीनाथजी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लाखों की संख्या भक्तों का जमावड़ा नाथद्वारा में विराजे श्रीनाथ जी और कांकरोली में विराजे द्वारकाधीश मंदिरों में लगा रहा और उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। सुरक्षा को देखते हुए दोनों मंदिरों में इस बार खेवा तकनीक से दर्शन कराए गए। नाथद्वारा मंदिर रविवार सुबह से ही कृष्णमय नजर आया और मंदिर को विशेष तरीके से कृष्ण स्वरुप में सजाया गया। रविवार रात जैसे ही बारह बजे। मंदिर में कृष्ण के जयकारों की गूंज शुरू हो गई और घंटा बजाने के बाद 21 तोपों की सलामी के साथ कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया। इसके बाद मानो पूरा नाथद्वारा गोकूल में बदल गया और हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैयालाल की। के जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा। जिसके बाद मंदिर में महत्वपूर्ण परंपराओं को निभाया गया। मंदिर में घंटा बजने के साथ शुरू हुई परंपराएं करीब दो बजे तक चली। इससे पहले शहर में विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें हाथी घोड़ों और ऊंटों के करतबों के बीच बाल लीलाओं ने मन मोहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।