(Dhariawad, Udaipur)
सरकार आपके द्वार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पर्व पर वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान श्रीनाथ मन्दिर पहुंची। जहां पर भारी सुरक्षा के बीच प्रभु श्रीनाथ के दर्शन किए। आपको बता दें कि राजे 15 अगस्त से ही केबिनेट के साथ उदयपुर सम्भाग में बनी हुई हैं। इसी दौरान कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर वैष्णव नगरी पहॅुच कर श्रीनाथजी के उत्थापन के दर्शन किए। इस दौरान नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चैहान भी मौजूद रहे। जिसके साथ कई नेता गण भी मौजूद थे। राजे ने प्रभु श्रीनाथजी के द्वार पर माथा टेक कर प्रदेश में अमनचैन और खुशहाली की कामना की। वहीं आज सभी मंत्री पंचायत स्तर पर पहुंच गए है आैर लाेगों से जन सुनवाई कर रहे है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।