(DELHI, India)
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर झारखंड की स्वास्थ्य सेवा में केन्द्र से मदद और विकास योजनाओं को लेकर झारखंड का पक्ष रखा। इस विषय में बताया गया कि राजेन्द्र सिंह ने झारखंड में एमबीबीएस की सीट को बढाने को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एक ज्ञापन भी दिया। झारखंड में एमबीबीएस की सीट को बढाने को लेकर कई बार केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर इसकी मांग की गयी लेकिन केन्द्र सरकार के तरफ से अभी तक किसी तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया है। लेकिन इस बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है की छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा और वो इस मुद्द पर हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।